भारत की 10 सबसे भूतियाँ जगहें, जहां अकेले कभी न जाये.

भारत देश में पुराने समय से ही परियों की, भूत प्रेतों की कहानियां बहुत मशहूर हैं. ये सारी कहानियां दादी नानी की ही ज़ुबानी लोगों ने सुनी हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की आज भी भारत में 10 जगहें ऐसी हैं जहाँ पर भूत प्रेतों, जीन जिन्नादों और अजीबो गरीब रहस्य मौजूद हैं. ये भारत के दस हन्टेड यानि भूतियाँ जगाओं में गिने जाते हैं और रात होने के बाद यहाँ कोई नहीं जाता हैं. 

1.भानगढ़ किला, राजस्थान

राजस्थान में स्थित भानगढ़ का किला भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। राजस्थान के अलवर जिले में स्थित इस किले का निर्माण 17वीं सदी में हुआ था। यहां कई तरह की भुतहा गतिविधियां होने की बात सामने आने के बाद सरकार ने सूरज डूबने के बाद किले में लोगों को एंट्री पर रोक लगा रखी है। 


2.जमाली-कमली मस्जिद, दिल्ली

दिल्ली में कुतुब मीनार के पास मौजूद जमाली-कमली मस्जिद अपनी भूतिया कहानियों की वजह से काफी चर्चा में रहता है। लोगों का कहना है कि जमाली- कमली में जिन्न रहते हैं। 


3.मुकेश मिल्स, मुंबई

मुंबई के कोलाबा में समुद्र का पास मौजूद मुकेश मिल्स काफी फेमस स्थान हैं। फिल्मों की शूटिंग से लेकर भूतों की कहानियों तक के लिए मुकेश मिल्स चर्चा में रही हैं। 11 एकड़ में फैला यह परिसर देश की 10 हॉन्टेड जगहों की लिस्ट में भी शामिल है। यहां की कहानी शाहरुख खानकी फिल्म 'ओम शांति ओम’ से मिलती है।


4.​शनिवारवाड़ा किला, पुणे

पुणे का शनिवारवाड़ा किला एक लैंडमार्क साइट है। इसका ऐतिहासिक महत्व है और जाने-माने बाजीराव पेशवा से जुड़ा है। यह काफी पॉप्युलर जगह है और लोग बड़ी संख्या में इसे देखने पहुंचते हैं। हालांकि इसे कुछ लोग हॉन्टेड भी मानते हैं और यहां सूरज डूबने के बाद न जाने की सलाह दी जाती है।


5.जीपी ब्लॉक, मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बेहद डरावनी जगह है जीपी ब्लॉक। यहां के लोगों का कहना है कि उन्होंने चार पुरुषों को एक मोमबत्ती की रोशनी में बैठा देखा है। साथ ही लोग यहां घर से लाल कपड़े पहनी लड़की को निकलते हुए देखने का दावा करते हैं। इन घटनाओं के कारण लोग यहां आने से डरते हैं।


​6.वृंदावन सोसायटी, ठाणे

यह ठाणे के सबसे फेमस हाउसिंग सोसाइटियों में से एक माना जाता है। इस सोसायटी को कई लोग भूतिया कहते हैं और यहां रात में आने वाले लोगों कुछ अजीब घटनाओं का एहसास किया है।

7.​डॉव हिल कर्सियांग, दार्जिलिंग

डॉव हिल कुर्सियांग दार्जिलिंग को सबसे खूबसूरत इलाकों में गिना जाता है। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा यह इलाका अपने भुतहा अनुभवों के लिए भी जाना जाता है। लकड़ी काटने वाले लोगों का कहना है कि जंगल में उन्होंने बिना सिर वाले एक लड़के को देखा है।

8.बृज राज भवन पैलेस, राजस्थान

राजस्थान के कोटा का बृज राज भवन पैलेस लगभग 180 साल पुराना है और साल 1980 में हैरिटेज होटल बना दिया गया था। यहां के लोगों का कहना है कि होटल में एक ब्रिटिश मेजर बर्टन का भूत रहता है, जिसे 1857 में भारतीय सिपाहियों ने मार दिया था।


9.गोलकुंडा किला, हैदराबाद

इस किले का निर्माण 13वीं शताब्दी में हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस किले में रानी तारामती की आत्मा रहती है, जिसे मरने के बाद पति के साथ किले में दफन कर दिया गया था। लोगों का कहना है कि यहां रानी के चलने की आवाज और रात में डांस करने की आवाज आती है।


10.​कुलधरा गांव, राजस्थान

राजस्थान के जैसलमेर से 18 किलोमीटर दूर पर स्थित कुलधरा गांव में कभी 600 से ज्यादा परिवार रहते थे, लेकिन पिछले दो सौ सालों से उजड़ा हुआ है। साल 1825 से इस गांव कोई नहीं रहता है। कहा जाता है कि यहां के निवासी रातोंरात इस गांव को छोड़कर कहीं चले गए थे।