बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर बायोग्राफी

Biography of Bollywood Actor Randhir Kapoor

ये दास्तान हैं हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े शोमैन राज कपूर साहब के सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर की. जिसे पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री डब्बू के नाम से जानती हैं. ये बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर, डायरेक्टर और फ़िल्म प्रोडूसर भी रहें. इन्होंने कई सारी फ़िल्मों में बतौर एक्टर काम किया. लोगों को इनकी एक्टिंग और अंदाज़ खूब पसंद आया और ये बन गए सुपरस्टार रणधीर कपूर. 

Randhir Kapoor Biography

जन्म, परिवार और एजुकेशन 

रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी 1947 को माटुंगा बॉम्बे में राजकपूर के घर हुआ था. इनके दादा का नाम पृथ्वी राज कपूर जो अपने ज़माने के बेतरीन एक्टर और डायरेक्टर थे. इनके दोनों चाचा शम्मी और शशि कपूर भी हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार थे. फ़िल्मों में रूचि इनकी बचपन से ही रही. इनके पिता ने पढ़ने के लिए इन्हें कर्नल ब्राउन कैम्ब्रीज स्कूल देहरादून भेजा. 

मशहूर एक्टर और विलेन प्रेम चोपड़ा इनके मौसा लगते हैं. 


फ़िल्मी करियर और डायरेक्टर बनने का सफ़र 

रणधीर के ऊपर इनके दोनों चाचा की एक्टिंग का खूब गहरा पराभव पड़ा था और इन्होंने मन बनाया कि अब ये भी एक्टिंग ही करेंगे. ये अपने पिता के साथ श्री 420 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नज़र आये थे उसके बाद दो उस्ताद फ़िल्मी में भी इन्होंने काम किया. साल 1968 में आई फ़िल्म झुक गया आसमान में इन्होंने बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम  किया. इनकी पहली एक्टिंग और डायरेक्टोरियल डेब्यू फ़िल्म रही कल आज और कल. जिसमें इन्होंने अपने दादा पृथ्वी राज कपूर, और पाने पापा राज कपूर के साथ काम किया साथ ही साथ इस फ़िल्मों को डायरेक्ट भी किया. साल 1972 में इन्होंने तीन फ़िल्मों में बतौर एक्टर काम किया और ये तीनों फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. इसके बाद इन्होंने मल्टीस्टारर फ़िल्मों में काम किया. 

इसके बाद इन्होंने फ़िल्मों से 10 साल का गैप ले लिया और जब दोबारा वापस आये तो बहुत ही बेहतरीन किरदार निभाइये. जैसे फ़िल्म अरमान, हॉउसफुल, हॉउसफुल 2, रमैया वासतवैया

Randhir Aur Rishi Kapoor

पर्सनल लाइफ 

इन्होंने 6 नवम्बर 1971 को बबिता से शादी की इनकी दो बेटियां हैं. बड़ी बेटी करिश्मा कपूर और छोटी बेटी करीना कपूर ख़ान दोनों बॉलीवुड के बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं. 

फ़िल्में 

रणधीर कपूर ने कई सारी फ़िल्मों में बतौर एक्टर और डायरेक्टर काम किया. 

  • Rickshawala 
  • Hamrahi 
  • Haath Ki Safai 
  • Dil Diwana
  • Ponga Pandit 
  • Lafange 
  • Dafaa 302: Indian Penal Code Section 302 
  • Dharam Karam 
  • Khalifa 
  • Ginny Aur Johnny
  • Bhala Manus 
  • Aaj Ka Mahaatma 
  • Bhanwar 
  • Panchod Mera Naam 
  • Mazdoor Zindabaad 
  • Chacha Bhatija 
  • Mama Bhanja 
  • Kasme Vaade 
  • Heeralal Pannalal 
  • Chor Ke Ghar Chor
  • Bhakti Mein Shakti 
  • Aakhri Daku 
  • Dhongee 
  • Biwi-O-Biwi: The Fun-Film 
  • Harjaee 
  • Zamaane Ko Dikhana Hai 
  • Sawaal
  • Pukar 
  • Jaane Jaan
  • Humse Na Jeeta Koi 
  • Ram Teri Ganga Maili 
  • Khazana 
  • Mother 
  • Armaan 
  • Housefull 
  • Action Replayy 
  • Housefull 2 
  • Ramaiya Vastavaiya 
  • Desi Magic 
  • Super Nani